February 18, 2025 1:22 am

संपूर्ण जीवन श्री राम के नाम 1008 दीपो से होगी प्रभु की महाआरती

भिलाई। आराध्य सेवा समिति स्मृति नगर भिलाई द्वारा “संपूर्ण जीवन श्री राम के नाम ” का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा।  23 जनवरी की शाम 5:00 से संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । स्मृति नगर चौक के पास आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में संगीतमय सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। हम सब के आराध्य प्रभु श्री राम की 1008 दीपों से भव्य महाआरती की जाएगी। सिर्फ यही नहीं भगवान श्री राम के भक्तों के लिए रामदरबार झांकी, भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इस भव्य भजन सन्धा में श्री राम भक्ति में झूमेंगे, पूरा स्मृति नगर श्री राम के जयकारों से गूंजेगा। चारो ओर भगवा ध्वज लहराएगा और आसमान भी आतिशबाजी के सतरंगी छटा से छा जाएगा। आसमान पर टिमटिमाते सितारों की तरह भव्य मनमोहक आतिशबाजी भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। इसके बाद अंत में भक्तों को महाप्रसादी  वितरण किया जाएगा।

आराध्य सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि  इस भव्य कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक भक्तों के आने की सम्भावना है। सभी भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में आचार्य श्री कान्हा जी महाराज और आचार्य श्री देवा जी महाराज भी प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More