May 20, 2025 6:01 am

सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मचारी की मौत

दुर्ग। भिलाई तीन रेलवे स्टेशन के सामने शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में एचडीएफसी बैंक कर्मचारी सौरभ गुप्ता (अग्रहरि) 37 वर्ष पिता किशोर गुप्ता की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक सौरभ गुप्ता कुम्हारी स्थित एचडीएफसी बैंक में कार्य करता था। शुक्रवार की शाम ड्यूटी से छूटने के बाद वह मोटरसाइकिल से दुर्ग स्थित विद्युत नगर अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान भिलाई तीन रेलवे स्टेशन के सामने उसे अज्ञात भारी वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर चोटे आने से सौरभ गुप्ता ने दम तोड़ दी। हादसे के लिए दोषी अज्ञात भारी वाहन का चालक घटना के बाद से वाहन समेत फरार है। भिलाई तीन पुलिस ने मामले को जांच पर लिया है। बताया गया है कि मृतक सौरभ गुप्ता मूलत: पुराना बस स्टैंड बिलासपुर का निवासी था। वह विद्युत नगर दुर्ग में किराए के मकान में रहता था। मृतक सौरभ गुप्ता का कल 21 जनवरी को बिलासपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Read More