February 19, 2025 5:38 pm

गंगुवा शार्ट फिल्म  को बेस्ट स्क्रीप के लिए किया गया पुरस्कृत दुर्ग पुलिस के द्वारा बनाई गई यह फिल्म

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज के नेतृत्व में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न संचालित शासकीय/प्राईवेट संस्थानो में जाकर यातायात नियम संबंधी जानकारी प्रदान किया जा रहा है साथ ही शार्ट फिल्म के माध्यम से भी आम नागरिको को यातायात के नियमों के संबंध में वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सम्मलित होने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा भी शार्ट फिल्म बनाया गया उक्त महोत्सव में 19 राज्य के 06 भाषा, में 460 फिल्म  शामिल हुए जिसमें 05 छत्तीसगढी भाषा के वीडियो का चयन किया गया यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये वीडियो का शीर्षक ‘‘गंगुवा’’ रखा गया इस वीडियो में ग्रामीण क्षेत्रो में शादी के दौरान बारात जाने हेतु टेक्टर, ट्रक, मेटाडोर जैसे माल वाहक वाहनो का उपयोग किया जाता है जिससे होने वाली दुर्घटना में कितने लोगो की जान चली जाती है उसको दर्शाया गया है।

उक्त शार्ट फिल्म में उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज व यातायात के कर्मचारीयो ने कार्य किया है। जिसे बेस्ट स्क्रीप हेतु पुरूस्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये शार्ट फिल्म की सराहना करने के साथ साथ बधाई दी।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More