February 19, 2025 6:02 pm

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति कन्या छावात्रास, झांकी में केन्द्रीय जेल दुर्ग और परेड में जिला पुलिस बल अव्वल रहा

दुर्ग। गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। परेड द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति की जय जयकार की गई। मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और एसएसपी आर.जी. गर्ग के साथ परेड का निरीक्षण किया और आम नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, एनसीसी जुनियर एवं सीनियर, रेडक्रॉस और स्काउट गाइड के 11 प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए सलामी मंच के सामने से गुजरे। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि शर्मा प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने शहीद के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देश-भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिये। समारोह के समापन पूर्व मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। समारोह में संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री बी.एन. मीणा, विधायक श्री गजेन्द्र यादव, श्री ललित चन्द्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More