
चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाये आरोपी
आरोपियो के कब्जे से धारदार हथियार चाकू एवं डण्डा जप्त
भिलाई। पुलिस थाना सुपेला क्षेत्र मे गुण्डागर्दी करने वाले चार आरोपियों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 303,34 भादवि दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि 28.01.2024 की रात्रि करीबन 07ः30 बजे आहत भरत गिरी गोस्वामी के घर के पास बने चबुतरा में भोला उर्फ हरिकेश चैहान, अंकेश चैहान एवं अन्य लोग बैठकर गाली गलौज कर रहे
थे जिसे मना करने पर जान से मारने की नियत से चाकू से प्राणघातक हमला कर पेट में मारकर चोट पहुँचाये है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो के मार्गदर्शन मे सुपेला पुलिस द्वारा टीम बनाकर दबंगई और प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों की तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान आरोपी भोला उर्फ हरिकेश चैहान, अंकेश चैहान, सचिन सोनकर उर्फ चिन्ना, संजीव चैहान को घेराबंदी कर राजीव नगर सुपेला से पकड़ा गया। आरोपीगणों को आज दिनांक 29.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उनि मनीष वाजपेयी, प्रमोद सिन्हा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. भरत यादव, उपेन्द्र सिंह आरक्षक अजीत सिंह, विवेक सिंह, सुरेन्द्र गिरी, विशाल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, श्यामजी मिश्रा, विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।
आरोपियों के पास से धारदार हथियार चाकू, डण्डा जप्त किया गया। जिसमे गिरफ्तार आरोपी 01. भोला उर्फ हरिकेश चैहान पिता सकल चैहान उम्र 20 साल निवासी राजीव नगर सुपेला, 02. अंकेश चैहान पिता सकल चैहान उम्र 23 साल निवासी राजीव नगर सुपेला, 03. सचिन सोनकर उर्फ चिन्ना पिता राजेश सोनकर उम्र 19 साल निवासी राजीव नगर सुपेला, 04. संजीव चैहान पिता धर्मेन्द्र चैहान उम्र 29 साल निवासी राजीव नगर सुपेला है।

Author: mirchilaal
