July 9, 2025 9:00 am

संविदा नियुक्ति के खिलाफ वनकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू

Anil

दुर्ग। उप वनक्षेत्रपाल के 180 स्थाई पदों को खत्म कर संविदा पर नियुक्ति के खिलाफ गुरुवार से पूरे राज्य में 8 हजार वनकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू । हड़ताल का आह्वान छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने किया है। नया रायपुर के तूता धरना स्थल पर जिले के सभी वनरक्षक, वनपाल, उप वनक्षेत्रपाल व अन्य – कर्मचारी संविदा पर नियुक्ति को रोकने समेत 4 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। इसके अलावा सभी जिला मुख्यालयों में कर्मचारी धरना देंगे।

अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ जिला दुर्ग सिरिज ब्रम्हभट्ट  ने बताया कि 2009 में लघु वनोपज संघ और वन कर्मचारी संघ के बीच समझौते के तहत उप वनक्षेत्रपाल के 180 पद स्वीकृत किए गए थे। इन पदों को विलोपित कर संविदा के 180 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इस वजह से वनपालों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है। जब तक संविदा नियुक्तियों को बंद नहीं किया जाता तब तक – अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।


mirchilaal
Author: mirchilaal


Leave a Comment

Read More

Read More