
न्यायालय परिसर में बढ़ी चुनावी सरगर्मियां ,16 को 1539 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ के दो वर्षीय कार्यकाल वाले प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के साथ ही न्यायालय परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। शनिवार को प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करने व प्राप्त करने भारी उत्साह दिखाया। फलस्वरुप संघ के ग्रंथालय सभागार स्थित चुनाव कार्यालय में दिनभर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का रेला लगा रहा। अध्यक्ष पद के लिए सुश्री नीता जैन, गुलाब सिंह पटेल, चेतन तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद कृष्णाराज चंदेल (छोटू), प्रशांत जोशी, महिला आरक्षित उपाध्यक्ष पद कु. सुनीता कसार, सचिव पद
रविशंकर सिंह, कु. रेखा राय, कोषाध्यक्ष पद अनिल जायसवाल, मनोज कुमार मिश्रा के अलावा सह सचिव पद, ग्रंथालय सचिव पद, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद, कार्यकारिणी सदस्य पद व महिला आरक्षित कार्यकारिणी सदस्य के एक पद के लिए विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा अपने प्रस्तावक और समर्थकों की मौजूदगी में उत्साह के साथ नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोकी। नामांकन पत्र जमा करने के लिए संघ द्वारा 5 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।फलस्वरुप आगामी दिनों में नामांकन प्रक्रिया में और अधिक तेजी आने की उम्मीद है। 7 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन पात्र नामांकन पत्रों की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची 9 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे जारी की जाएगी। मतदान 16 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संघ चुनाव कार्यालय और ग्रंथालय सभागार में होगा। मतगणना 17 व 18 फरवरी को 2 दिन की जाएगी। पहले दिन पदाधिकारी के 8 पदो के लिए और दूसरे दिन कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों के लिए मतगणना की जाएगी। चुनाव में इस बार कुल 1539 अधिवक्ता मतदाता 14 पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी बृजेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हो रहा है। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मुख्य चुनाव अधिकारी श्री गुप्ता के अलावा विशेष उप मुख्य चुनाव अधिकारी मुरली मनोहर देवांगन, उप मुख्य चुनाव अधिकारी इसराईल शरीफ, राजेश महाडिक, असीम सिंह, श्याम भगवान मिश्रा, हरेंद्र प्रसाद शाह, प्रकाश शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी भूपेंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार सोनी, जितेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम
सोनारे, विनोद कुमार देवांगन, मोहम्मद साबीर चौहान, अन्य सहायक चुनाव अधिकारीगण के अलावा संघ के मीडिया प्रभारी दानिश परवेज चुनावी व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहे। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के नामांकन पत्र वितरण के पहले दिन शुक्रवार को कुल 45 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र लिए गए थे। इसी दिन मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर सूची चस्पा की गई थी। प्रथम दिन सभी 8 पदाधिकारी पद हेतु 34 व 5 सामान्य कार्यकारणी सदस्य पद हेतु 8 व महिला कार्यकारणी के 1 पद हेतु 3 प्रत्यशियो ने नामांकन फार्म प्राप्त किया था। जिसमे अध्यक्ष पद हेतु सुश्री नीता जैन,चेतन तिवारी,शिव शंकर सिंह,कमल नयन चतुर्वेदी,गुलाब सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु कृष्णराज चंदेल (छोटू), प्रशांत जोशी,अनिल मसीह,महिला उपाध्यक्ष पद हेतु कु.सुनीता कसार, कु.नीशा गौड़,श्रीमती पूजा मोंगरी,मोनिका सिंह,ललिता जोशी,उमा भारती साहू,सचिव पद हेतु रविशंकर सिंह,सुखदेव सिंह भोगल,कु.रेखा राय,सह सचिव पद हेतु राकेश कुमार यादव,राकेश यादव,कविता गिरी गोस्वामी,दिनेश सिंह राजपूत,राजेश मिश्रा,हेमन्त कुमार मिश्रा,कोषाध्यक्ष पद हेतु मनोज कुमार मिश्रा,अनिल जायसवाल, तारकेश्वर प्रसाद साहू,विजय कुमार बांधे,संतोष कुमार देवांगन,मनोज कुमार मून, ग्रंथालय सचिव पद हेतु बजरंग श्रीवास्तव,शुभम जैन,सांस्क्रतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद हेतु रविशंकर मानिकपुरी, अभिलाषा वर्मा,संजय विश्वकर्मा, कार्यकारणी सदस्य हेतु अजय शर्मा, जीवनलाल कोटले,नितेश कुमार साहू,कृष्णचंद्र श्रीवास्तव,शिव कुमार उके,विक्रम पारख,गणेश कुमार ध्रुववंशी,गोविंद प्रसाद शर्मा,महिला कार्यकारणी सदस्य पद हेतु अनामिका सरकार,उषा भारती,दमयन्ती चंद्राकर ने नामांकन फार्म खरीदे थे।

Author: mirchilaal
