May 20, 2025 5:59 am

भाजपा हटाव देश बचाओ के तहत पंचायत चलो वार्ड चलो अभियान कपसदा मे

दुर्ग। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा लोकसभा प्रभारी मनप्रीत सिंह , नरेंद्र वर्मा के निर्देशानुसार पंचायत चलो वार्ड चलो अभियान के तहत पर्चा अभियान की शुरुवात दुर्ग ग्रामीण  ज़िला युवा कांग्रेस  के द्ववारा अहिवारा विधानसभा के कपसदा पंचायत के अंतर्गत आरंभ किया गया । कार्यक्रम ज़िला अध्यक्ष जयंत देशमुख के निर्देशानुसार उपाध्यक्ष अहिवारा जावेंद्र बंजारे व ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत साहू  के तत्वावधान में आयोजित की गई कार्यक्रम में अहिवारा के कप्सदा पंचायत हाटबाज़ार में भाजपा द्वारा जनता से किए गए झूठे व्यादे को पर्चे के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से बाँटा गया व लोकसभा चुनाव में भाजपा भगाओ देश बचाओ का नारा दिया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री उमेश साहू जी ब्लॉक अध्यक्ष हीरा वर्मा जी सरस्वती रात्रि जनपद अध्यक्ष धमधा जगदीश मारकंडे खनिज सदस्य जावेंद्र बंजारे उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा हेमंत साहू अहिवारा ब्लॉक अध्यक्ष विजय धर्मा  अहिवारा नगर अध्यक्ष राजेश निषाद, सूर्यकांत खरे ,भुवनेश्वर बंजारे थान सिंह बंजारे ,अजय वर्मा कार्यालय प्रभारी तुषार वर्मा अहिवारा विधानसभा सचिव सहित दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए । ज़िला अध्यक्ष जयंत ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिदिन दुर्ग ज़िले के हर ब्लॉक में प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा .

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Read More