
दुर्ग। दुर्ग आदर्श नगर देवांगन समाज कल्याण एवं विकास समिति द्वारा मां परमेश्वरी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना महाआरती से प्रारंभ प्रातः 9.30 बजे किया गया। समाज के महिलाओं द्वारा माता सेवा जसगीत ढोल मजीरा बजाकर माता रानी को प्रसन्न किये इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान.श्री गजेन्द्र यादव, विधायक दुर्ग शहर दुर्ग का दोपहर 12.00 बजे आगमन हुआ। साथ में धनुष देवांगन, सचिव जिला देवांगन समाज दुर्ग, भूषण देवांगन मुख्य संरक्षक देवांगन समाज अशोक देवांगन मुख्य सलाहकार, समाज के अध्यक्ष सी.एल. देवांगन, भारती देवांगन, महेन्द्र देवांगन, ठाकुर राम देवांगन, प्रहलाद देवांगन, प्रवेश देवांगन एवं अन्य सभी पदाधिकारी गण स्वागत सत्कार के साथ मंच में पदार्पण किया गया। मुख्य अतिथियों के द्वारा समाज के 70 वर्ष के उपर उम्र-दराज माता-पिता को श्रीफल, साल, पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया इसके पश्चात आदर्श नगर मंडल में नये जुड़े परिवारों का सम्मान किया गया। साथ ही साथ समाज के बच्चों के द्वारा विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले एवं समाज को विशेष योगदान देने वाले परिवारों का भी सम्मान किया गया। समाज के महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। बच्चों के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जो कि मनमोहक रहा। आदर्श नगर देवांगन समाज के द्वारा भवन एवं शौचालय निर्माण हेतु मांग की गइ। मान. विधायक निधि से उक्त दोनों कार्य हेतु राशि रू. 20.00 लाख प्रदाय किये जाने की मंच पर ही घोषणा की गई। तीन वर्ष कार्यकाल पूरे करने वाले समाज के समस्त पदाधिकारियों को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात त्रिवर्षीय कार्यकाल के लिए निर्विरोध पदाधिकारी सर्व सी.एल. देवांगन को पुनः अध्यक्ष चुना गया साथ ही साथ अन्य पदाधिकारी श्री प्रवेश कुमार देवांगन सचिव,ठाकुर राम देवांगन उपाध्यक्ष, प्रहला देवांगन उपाध्यक्ष, लालन सिंग देवांगन कोषाध्यक्ष, शंकर देवांगन कार्यकारिणी सदस्य, हरण सिंह देवांगन कार्यकारिणी सदस्य, ठाकुर राम देवांगन कार्यकारिणी सदस्य, भीमसिंग देवांगन कार्यकारिणी सदस्य, दशरथ लाल देवांगन कार्यकारिणी सदस्य, ओम प्रकाश देवांगन, बी.सी.देवांगन, कार्यकारिणी सदस्य, सरोज देवांगन कार्यकारिणी सदस्य तथा महिला प्रकोष्ठ आशा देवांगन अध्यक्ष, संजू देवांगन, शैलेन्द्री देवांगन उपाध्यक्ष, सरिता देवांगन सचिव, सरस्वती शत्रुघन देवांगन कोषाध्यक्ष, चंद्रलता देवांगन संयुक्त सचिव, पुष्पा देवांगन सह सचिव, मालती देवांगन प्रचार सचिव, बींदा देवांगन संगठन सचिव, कार्यकारिणी सदस्य संगीता देवांगन, स्मृति देवांगन, ज्योति देवांगन, निकिता देवांगन, निर्मला देवांगन, पुष्पा देवांगन, गीता देवांगन, संगीत देवांगन (प्रवेश देवांगन) संरक्षक रेखा देवांगन, कमला देवांगन, लीना (राजेश) देवांगन सलाहकार वंदना देवांगन, मीरा देवांगन, भूमिका देवांगन मंच संचालन आकांक्षा देवांगन, मीडिया प्रभारी लीना (हेमलाल) देवांगन, अन्य पदाधिकारी गण महेन्द्र कुमार देवांगन प्रभारी अध्यक्ष, भूषण लाल देवांगन मुख्य संरक्षक, अशोक कुमार देवांगन मुख्य सलाहकार, पुराणिक देवांगन संरक्षक, मुकुट बिहारी देवांगन संरक्षक, नंदकुमार देवांगन संरक्षक, धर्मेन्द्र देवांगन संरक्षक, विक्रम देवांगन संरक्षक, गिरधर लाल देवांगन सलाहकार, मदन लाल देवांगन सलाहकार, शिवदयाल देवांगन सलाहकार, भगवान चंद देवांगन सलाहकार, हुमन देवांगन सलाहकार, कुंवर सिंग देवांगन संरक्षक, ईश्वर प्रसाद देवांगन संरक्षक, बसंत कुमार देवांगन संरक्षक, सरोज देवांगन सलाहकार, डॉ. नरेन्द्र कुमार देवांगन मंच संचालन प्रभारी, हेमलाल देवांगन प्रचार सचिव, राजेश (परमानंद) देवांगन संयुक्त कोषाध्यक्ष, अमित देवांगन संगठन सचिव, प्रशांत कुमार देवांगन सह सचिव, लोकेश्वर देवांगन सह सचिव बनाया गया।
इसके पश्चात अशोक देवांगन के द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। यह जानकारी बी.सी.देवांगन ने दी।


Author: mirchilaal
