February 18, 2025 1:42 am

भाजपा पार्षद विधि यादव ने उठाए निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

रिसाली नगर निगम में इस वर्ष का बजट अभी तक पेश नही किया गया है। इस पर विपक्ष के पार्षद विधि यादव ने सवाल दागे हैं।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि क्या रिसाली निगम प्रशासन निगम अधिनियम के प्रावधानों से अनजान है या अनजान बनने का ढोंग कर रही है?

कुछ दिनों में आचार संहिता लग जाएगी निगम सरकार ने अब तक अपना बजट सत्र की तारीख तय नही कर सकी है। निगम क्षेत्र की जनता को निगम के सालाना आय – व्यय जानने का अधिकार है, जनता यह भी जानना चाहती है कि आगामी वर्षो में निगम सरकार क्षेत्र के लिए क्या प्रावधान करेगी!
निगम सरकार के मुखिया और महापौर परिषद के सदस्यों से उनके विभागों में हुए कार्यो की जनकारी जनता और विपक्ष जानना चाहती है।
उन्होंने निगम सरकार से अनुरोध किया है और तीखे स्वर में कहा है कि निगम अधिनियम और संवैधानिक प्रावधानों का कम से कम खयाल रखे और नींद से जागे और जल्द बजट की तारीख तय करे।
विदित हो कि रिसाली निगम मे कांग्रेस सरकार सत्ताशीन है।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More