February 19, 2025 2:19 pm

पत्थर खदान में डूबने से युवक की मौत शव निकालने मे एसडीआरएफ की टीम ने की कड़ी मशक्कत

दुर्ग. थाना नंदनी क्षेत्र के ग्राम नंदनी खुंदनी में पत्थर खदान पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जिसे टीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौपा।

जिला सेनानी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम दुर्ग के सुचना पर ग्राम नंदनी खुंदनी के पत्थर खदान में व्यक्ति के डूब जाने की जानकारी मिली।
जिस पर तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर डीप डाइविंग कर अनुभवी जवान राजकुमार यादव,चंद्रप्रताप जंघेल ने दो घंटे तक डीप डाइविंग कड़ी मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इस ऑपरेशन मे जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ,टीम प्रभारी ईश्वर खरे
राजूमहानंद,थानेश्वर,विनय यादव,सूरज भांडेकर,अशोक साहू,मोहन जांगड़े,ओंकार
हबीब खान की भूमिका रही।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More