
दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग द्वारा कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में दुर्ग विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्डों के पार्षदों, छाया पार्षदों, वार्ड अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों को सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को लाने की जवाबदारी सौंपी गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, मजदूर कांग्रेस व अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को जवाबदारी दी गई।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि आगामी 30 मार्च को कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हो रहा है। एकजुटता के साथ सभी कांग्रेसजनों को दुर्ग लोकसभा का चुनाव जीतना है। वोरा ने कहा कि हमें कांग्रेस के 5 गारंटी की जानकारी लोगोंं तक पहुँचाना है। पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में बहुत सी महती योजनाओं को लागू किया, किंतु वर्तमान सरकार ने सारी योजनाएं बंद कर सामान्य जनता की मुश्किलें बढ़ा दी है। बैठक को अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया।
बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, परमजीत सिंह भुई, ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, महिप भुवाल, राजकुमार साहू, सुशील भारद्वाज, अनूप वर्मा, सुमीत वोरा, संदीप वोरा, कन्या ढीमर, रत्ना नारमदेव, निकिता मिलिंद, दीपक जैन, हेमा साहू, आनंद ताम्रकार, चंद्रमोहन गभने, दीपक साहू, शंकर ठाकुर, अनूप चंदनिया, भास्कर कुंडले, प्रकाश जोशी, ज्ञानदास बंजारे, पोषण साहू, विकास यादव, बृजमोहन तिवारी, प्रेमलता साहू, विवेक मिश्रा, विनीश साहू, अशोक मेहरा, संदीप बक्शी, बिंदु राजपूत, जमुना साहू, संजू धनकर, शकुन ढीमर, निर्मला साहू, श्रद्धा सोनी, पार्वती शेंडे, उषा ठाकुर, भूपेंद्र सेन उपस्थित रहे।

Author: mirchilaal
