March 25, 2025 8:41 pm

आज पूरा देश केंद्र की भाजपा सरकार के महंगाई से परेशान है, युवा वर्ग बेरोजगारी से, किसान को उनका हक न मिलने से, महिलाओं को सुरक्षा न मिलने से परेशान है – ताम्रध्वज साहू

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बसना विधानसभा के पिथौरा ब्लॉक के विभिन्न गांव में पहुंचकर लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू, इस क्षेत्र के पूर्व विधयाक राजा देवेंद्र बहादुर सिँह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ जनसम्पर्क किया।
कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनावी प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है गांवों में मतदाताओं से रूबरू होकर कांग्रेस प्रत्याशी मतदान की अपील कर रहे है।शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने ग्राम छीबर्रा,अमलीडीह, ग्राम-गोपालपुर,सागुन टाप, चिखली,एवं ग्राम-डूमरपाली, में जनसंपर्क किया। जंहा श्री ताम्रध्वज साहू ने देश के शीर्ष नेता सोनिया गाँधी,राहुल गाँधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त किया उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि भाजपा झूठ बोलने का काम करती है आज देश में मंहगाई, बेरोजगारी, भस्टाचार बढ़ गई आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाओ केंद्र में हमारी सरकार आयेगी तो युवा बेरोजगारो को नौकरी, महिलाओं को एक साल में 1 लाख रूपये दी जायेगी आगे कहा की कांग्रेस जनहितैषी वाली पार्टी है। देश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेस द्वारा कई योजनाएं चलाई जायेगीं। जिसका सीधा लाभ आमजनता तक पहुँचेगा।आज पूरा देश केंद्र की भाजपा सरकार के महंगाई से परेशान है। युवा वर्ग बेरोजगारी से, किसान को उनका हक न मिलने से, महिलाओं को सुरक्षा न मिलने से परेशान है। इसका जवाब आने वाले समय में जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाकर रहेगी।
जनसम्पर्क के दौरान पूर्व विद्यायक बसना राजा देवेंद्र बहादुर सिँह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जोरशोर से जुट जाये। कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए हमे हर गांव-गांव और हर व्यक्ति तक पहुंँचना है। अधिक अधिक कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर ताम्रध्वज साहू को जिताने की अपील किया इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष करण दिवान, सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,जोन, सेक्टर, बूथ प्रभारी, सभी प्रकोष्ठ के सदस्य गण, सहित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More