April 17, 2025 9:30 pm

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 15 अप्रैल को करेंगे नामांकन दाखिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता होंगे शामिल

दुर्ग। दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल द्वारा 15 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया जाएगा। विजय बघेल के नामांकन के मौके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस दौरान विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। उस जनसभा में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभाओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे। यह जनसभा स्टेडियम के पास मानस भवन ग्राउंड में प्रातः 10:00 बजे से होगी।

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन दाखिले के दौरान होने वाली जनसभा हेतु दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में भी व्यापक तैयारियां की जा रही है। दुर्ग शहर के सभी 60 वार्डों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन नामांकन रैली में शामिल होंगे। दुर्ग शहर से अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हो इसके लिए चारों मंडलों के भाजपा पदाधिकारीगण, पार्षद, पूर्व पार्षद, छाया पार्षद मंडल और वार्ड स्तर पर बैठक करके लोगों को नामांकन रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। दुर्ग शहर के युवा मोर्चा महिला मोर्चा सहित तमाम मोर्चा और प्रकोष्ठ अपने-अपने स्तर पर नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटे हैं। दुर्ग शहर में भाजपा सरकार के लाभार्थियों से विशेष संपर्क करते हुए उनसे नामांकन रैली में शामिल होने का आग्रह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर किया जा रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा मण्डल अध्यक्ष मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील साहू, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चन्द्राकर के मार्गदर्शन में तैयारियों चल रही है। सभी तैयारियों की समीक्षा विधायक के रूप स्वंय गजेन्द्र यादव द्वारा की जा रही है।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More