April 17, 2025 8:58 pm

कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू का खल्लारी विधायक के साथ डोर टू डोर जनसम्पर्क

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे इस दौरान श्री साहू ने खल्लारी क्षेत्र के ग्राम मुनगाशेर, देवरी,खेमड़ा,डोंगरगांव,कोलडा, सुहागपुर भुरकोनी ,बुंदेली छिदौली, गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। श्री साहू के साथ पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारिकाधीश यादव व अनेक कांग्रेसजन थे। सर्वप्रथम श्री साहू का काफिला ग्राम मुनगासेर पहुंचा। जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। तत्पश्चात खल्लारी क्षेत्र के सबसे बड़े गाँव देवरी में उन्होंने ग्रामीण जनों से मुलाकात कर कांग्रेस के घोषणा पत्र के विषय में जानकारी दी और बताया कि जैसे ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है उक्त घोषणाओं की पूरा होने की शत प्रतिशत गारंटी है। क्योंकि कांग्रेस अन्य पार्टियों की तरह नहीं है। कांग्रेस गरीब मजदूर वर्ग की पार्टी है और उन्हीं के हित में कार्य करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। जिसे आप छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान महसूस कर चुके हैं। अब मौका है दिल्ली में अपना प्रतिनिधि भेजने का ताकि आपके क्षेत्र की वह समस्याएं जिनमें केंद्रीय मामलों के चलते पेंच अटक जाता है, उनका समाधान हो सके। पूर्व संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी श्री साहू का हाथ मजबूत कर उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाकर दिल्ली भेजने के लिए जनता से आग्रह किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रुबीना ईश्वर सरपंच, फालतू साहू, नरेंद्र सिंह साहू, मदनजी, पवन साहू, महाराज, प्रेमलाल ठाकुर, दलपत दीवान, करण सिंह दीवान, लव कुमार साहू, लोकनाथ, रामकुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More