April 17, 2025 8:25 pm

संविधान को खत्म करना चाहती है मोदी सरकार-प्रवक्ता खेडा

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता सुश्री राधिका खेड़ा ने केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर निशाना साधा है। उन्होंने गुरूवार को दुर्ग के राजीव भवन (कांग्रेस भवन) में मीडिया से चर्चा में कहा कि लोकसभा का यह भीषण चुनाव है। देश में सेवा नही 10 साल तक राज करने वाली मोदी सरकार संविधान को खत्म करना चाहती हैं। इसलिए वह चुनाव में 4 सौ बार की बात कह रही है। सार्वजनिक मंचो में भी भाजपा के नेता व प्रत्याशी स्पष्ट कहते नजर आ रहे है कि आप हमें 4 सौ सीट लाने में सहयोग दे, हम देश का संविधान बदल देगे, लेकिन भाजपा संविधान बदलने की बात क्यो कहती है। इसका जवाब है कि भाजपा देश से आरक्षण को खत्म करना चाहती हैं। क्योकि भाजपा आदिवासी, अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति विरोधी है। अगर भाजपा किसी की हितैषी है, तो वह उद्योगपतियो की है। अंडानी, अंबानी जैसे उद्योगपतियो को लगातार संरक्षण दे रही है। हर चीज का नीजिकरण कर भाजपा उद्योगपतियो को फायदा पहुंची रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस लोकतंत्र व संविधान के रक्षक के रूप में इस चुनाव मैदान में हंै। अगर संविधान खत्म होगा, तो लोगों की आजादी छिन जाएगी, लेकिन भाजपा के इस साजिश को कांग्रेस कामयाब होने नहीं देगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री राधिका खेड़ा ने भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि संकल्प पत्र में मोदी की तस्वीर 48 बार अलग-अलग अंदाज में छपी है, लेकिन जनता हितैषी विषय संकल्प पत्र से गायब है। महंगाई कम करने का कही जिक्र नहीं हंै। 2047 की बात कर रहे है। क्या अभी के लोगों को विकास के लिए 20 साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। इसके विपरित कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसान, महिलाओं, युवा, बेरोजगारो, आरक्षण, अग्निवीर भर्ती रद्द करने समेत अन्य जन हितैषी विषयों को प्राथमिकता से शामिल किया गया हैं। जिससे जनता में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री राधिका खेडा ने कहा कि सांसद रहे भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल कौन है। यह जनता पूछ रही है। यह स्थिति इसलिए बनी कि विजय बघेल ने जनता की कभी फिक्र नही की हैं। कोरोनाकाल में वे जनता की समस्याओं से बेखबर रहे। दिल्ली संसद में उन्होंने प्रादेशिक व स्थानीय जनहित के मुद्दो को कभी नहीं उठाया हैं। जबकि कांग्रेस ने एक आम कार्यकर्ता राजेन्द्र साहू को प्रत्याशी बनाया है। वे राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहकर हमेशा लोग के सुख-दुख: में साथ खड़े रहे है। जिसकी वजह से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को मतदाताओं का भारी समर्थन व सहयोग मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति से जुड़े एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री राधिका खेड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। कुल 11 लोकसभा सीटो में से 8 से 9 सीटो पर कांग्रेस प्रत्याशी जीतेगे। 4 सौ पार की बात करने वाली मोदी सरकार 150 सीट भी पार नहीं कर पाएंगी। कांग्रेस इंडिया गठबंधन में शामिल है। कौन प्रधानमंत्री बनेगा। इसका फैसला चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक होगा। उन्होंने कांग्रेस की घोषणा पत्र में शामिल महालक्ष्मी नारी न्याय योजना से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि महिलाओ में इस योजना को लेकर भारी उत्साह हंै। महिलाएं योजना का फार्म लगातार भर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 1 लाख की राशि से महिलाएं आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी। भाजपा इस योजना को लेकर भ्रम फैला रही है। हमेशा भाजपा ने झूठ बोला है, लेकिन कांग्रेस ने जो वादे किए है। उसे पूरा किया है। घोषणा पत्र में शामिल सभी वादो को कांग्रेस प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी। मीडिया से चर्चा के दौरान सुश्री खेड़ा के साथ पूर्व विधायक अरूण वोरा, प्रतिमा चंद्राकर, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, नीता लोधी, दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल, कांग्रेस नेता नासिर खोखर मौजूद रहे।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More