April 17, 2025 8:56 pm

गीत बनी मिसेज इंडिया क्लासिक 2024

भिलाई। फैशन शो आयोजित करने वाली ग्लैमानंद द्वारा स्टूडियो जयपुर में मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2024 का आयोजन किया गया। यहां अलग-अलग राज्यों से हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भिलाई निवासी फैशन डिजाइनिंग की छात्रा गीत सोन ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। फैशन शो में फाइनल राउंड में 20 महिलाएं पहुंची। छत्तीसगढ़ की गीत सोन भी शामिल थी। 16 अप्रैल को आयोजित फाइनल राउंड में सभी को पछाड़कर गीत सोन मिसेज इंडिया क्लासिक 2024 पर अपना कब्जा बनाकर विजेता चुनी गई। गीत सोन को जूरी टीम ने मिसेज इंडिया क्लासिक के किताब से नवाजा। ग्लैमानंद मिस यूनिवर्स इंडिया, मिसेज यूनिवर्स इंडिया, सुपर मॉडल इंडिया, मिस टीन दिवा जैसे विश्व स्तरीय आयोजन कराने वाली देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था है। प्रतिभागियों ने 2 माह ऑनलाइन ट्रेनिंग करने के बाद 10 दिन जयपुर में कठिन ट्रेनिंग लिया। ग्रैंड फिनाले में नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में गीत ने एक स्त्री के सक्षम रूप को प्रदर्शित किया। इवनिंग गाउन वॉक और प्रश्न उत्तर राउंड जिसमें गीत से पूछा गया कि आप जब फेल होते है। तब आपके मन में क्या विचार आता है। गीत ने सरलता पूर्वक जवाब देते हुए कहा कि वो आत्म विश्वास से आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी। जवाब जूरी और ऑडियंस को बहुत पसंद आया। अब वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More