May 20, 2025 6:13 am

छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज के युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में विजय बघेल को जीत दिलाने जनसंपर्क जारी

Durg. भाजपा प्रत्याशी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल को जीत दिलाने भाजपा कार्यकर्ता के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी सघन जनसंपर्क किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज द्वारा सामाजिक उम्मीदवार विजय बघेल के लोकसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत थनौद, ग्राम पंचायत बिरेझर, ग्राम पंचायत अंजोरा, ग्राम पंचायत चंगोरी में सघन सामाजिक परिचर्चा व सामाजिक बैठक अलग अलग स्तर पर लिया गया जिसमें समाज के युवा, महिला, पुरुष व वरिष्ठ जन व सामाजिक पदाधिकारी गणो से मिलकर विजय बघेल को दुर्ग लोकसभा चुनाव में विजय श्री दिलाने एवं प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेश युवाअध्यक्ष योगेश्वर देशमुख, वरिष्ठ युवा उपाध्यक्ष उत्तम देशमुख, प्रदेश युवा महामंत्री कमलेश देशमुख, प्रदेश युवा संगठन सचिव प्रदीप देशमुख कोठिया, दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य सर्किल जंजगिरी ओंकारेश्वर हरमुख, चंगोरी सर्किल प्रमुख मदन देशमुख व समाज के बहुत से सर्किल के ग्राम प्रधान, पदाधिकारी व सदस्य गण विजय बघेल को पूर्ण बहुमत दिलाने सामाजिक व्यक्ति सामाजिक कार्यकर्ता से भेट मुलाकात किया।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Read More