April 17, 2025 8:57 pm

विधायक गजेंद्र संग बेरला ब्लॉक के ग्रामीणो ने कहा हम भी मोदी के परिवार

दुर्ग। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने विधायक गजेंद्र यादव लगातार जनसंपर्क कर रहे है। आज बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में यादव समाज के प्रतिनिधियों, महिलाएं और किसानो ने विधायक को समर्थन देते हुए बोले हम भी मोदी के परिवार है देशहित में बीजेपी को वोट देने आश्वासत किये।
ग्राम तिलई की अधिष्ठात्री मावली माता का आशीर्वाद लेकर बेरला ब्लॉक में जनसंपर्क आरंभ किये। ग्राम कंडरका, भिंभौरी, सुरहोली में यादव समाज के नागरिकों से मुलाकात कर बीजेपी के पक्ष मतदान करने समर्थन मांगे। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की देश के विकास में मोदी जरूरी है, किसी के बहकावे में न आए सबके साथ सबका विकास करने वाले भाजपा को वोट दे।
महिलाओं ने बताया की महतारी वंदन की 3 किश्त आ चुकी है अब नाती पोते और बच्चों को देने हाथ में पैसे बच रहे है। राशि से छोटी छोटी जरूरत पूरी हो रही है, वहीं 3100₹ में धान खरीदी और किसान सम्मान निधि से किसान भी खुशहाल है, उन्होंने मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन पर भरोसा कर भाजपा प्रत्याशी को जिताएंगे। महिलाओ ने छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार के जानकल्याणकारी योजनाओं के लिए सरकार का आभार जताते हुए विधायक को प्रतीक चिन्ह और भगवा गमछा से सम्मान भी किये। इसके पूर्व विधायक गजेंद्र यादव कोरबा, अंबिकापुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़, जांजगीर चांपा में भी जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगे। इस दौरान दिनेश यदु, आनंद यादव, पुरुषोत्तम यादव, सुरेश यादव, सुश्री मंजू यादव, अनीता, संतोषी यादव, भारती यादव, जानकी यादव, हीरालाल, तारण, छन्नू यादव, सतीश यादव, चंदूलाल उपस्थित रहे।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More