February 19, 2025 10:06 am

विधायक गजेंद्र ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव को बताया दुर्ग लोस में भाजपा की जीत सुनिश्चित

दुर्ग। प्रदेश में लोकसभा चुनावों की समाप्ति उपरांत शहर विधायक गजेंद्र यादव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीएम हाउस में मुलाकात कर, चुनाव सम्बन्धित चर्चा किये और बताया कि दुर्ग की जनता का अपार जनसमर्थन भाजपा लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के साथ है। हम छत्तीसगढ़ की, 11 की 11 सीटें जीत कर एक बार फिर, केंद्र में मोदी सरकार बनाने जा रहे हैं।
विधायक गजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा में बताया की चुनाव प्रचार के दौरान कोरबा, जांजगीर चाम्पा, महासमुन्द, राजनांदगांव, बिलासपुर, बस्तर लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुआ। स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए देशहित में मजबूत और विकसित भारत बनाने हेतु स्वजातीय बंधुओ व सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने समर्थन माँगा। छत्तीसगढ़ की जनता का मोदी सरकार के प्रति प्रगाढ़ विश्वास ही 11 की 11 लोकसभा सीट पर जीत दिलाएगी और दिल्ली में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।
रायपुर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और चुनावी चर्चा किया।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More