July 9, 2025 8:56 am

डॉ. खूबचंद बघेल ने सभी समाज को ऊंचा उठाने के साथ उनके हित में काम किया-भूपेश बघेल

Anil

पाटन. छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल जी का 124 वीं जयन्ती कुर्मी भवन पाटन में मनाया गया है। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डाँ खूबचंद बघेल के तैलचित्र पर पूजा अर्चना के साथ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा डाँ खूबचंद बघेल का जन्म पथरी गाँव में जन्म हुआ था। खूबचंद बघेल की माँ पत्नी और स्वयं भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए भी काम किया था। क्षेत्रीय राष्ट्रवाद के काम किया। किसानों के लिए व सहकारिता के क्षेत्र में भी काम किया है। समाज के लोग शिक्षा के साथ आर्थिक रुप से कैसे आगे बढे इसके लिए कार्य करते रहे। समाज में भेदभाव को खतम करने के लिए पंक्ति तोड़ो समाज जोड़ों का नारा दिया और आज के परिपेक्ष्य में यह सफल हुआ है। हमारे छत्तीसगढ में जातिभेद है, लेकिन जाति वैमनस्यता नहीं है। डाँ बघेल आदिवासियों के पक्ष में खड़े होने पहले नेता थे। किसानों के पानी के लिए लड़ाई लड़ने का काम, सामाजिक समरसता का भी काम किया। डाँ खूबचंद बघेल पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने छत्तीसगढ बनाने के लिए आवाज उठाया। अब सरकार का प्रमुख कार्य जाँच करना व नाम बदलना हो गया है। राजकीय गीत को भी ऐच्छिक कर दिया है। आत्मानंद स्कूल का नाम पीएमश्री किया जा रहा है।नाम न बदलकर पीएमश्री के नाम से नया स्कूल बनया जाना चाहिए। आत्मानंद स्कूल का नाम नहीं बदलना चाहिए। स्वास्थ्य शिक्षा योजना का नाम भी हटा दिया गया है। डाँक्टर सहाब के नाम के कोई भी योजना को बंद नहीं होनो चाहिए क्योंकि वह केवल कुर्मी समाज के ही नहीं वरना सभी समाज के थे।



एकता को मजबूत करने की जरूरत – डोमेश्वरी


मनवा कुर्मी समाज के केन्द्रीय महिला अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने कहा कि समाज के विश्वास, संगठन, चरित्र एकता को मजबूत करने की जरुरत है। समाज को हमेशा सगठित करके चलना चाहिए है। समाज के बेटा व बेटी को समाज में जोडकर आगे बढाने की जरुरत है। समाज के सभी लोग अपने जन्मदिन या दशगात्र के समय एक पौधा जरुर लगाकर पर्यावरण को भी हरा भरा बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।


समाज के हर निर्णय के साथ – जितेंद्र


भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ के हमारे मनवा कुर्मी समाज के लोग हमेशा सामने से लड़ाई करने में विश्वास करता है। उन्होंने ने कहा कि समाज के सब निर्णय मैं भी हमेशा समाज के साथ खडे रहकर समाज के साथ लड़ाई लडने तैयार रहूँगा। पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा व राज प्रधान युगल किशोर आडिल ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन केदार कश्यप ने किया।


ये भी रहे समारोह में मौजूद


इस अवसर पर पूर्व राज प्रधान जवाहर वर्मा, पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष मनवा कुर्मी समाज सीता राम वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, उदय वर्मा, बृजराज वर्मा, नीलमणी वर्मा, भूषण वर्मा, राकेश आडिल, महिला अध्यक्ष रंजना वर्मा, अरविंद वर्मा, इंद्रकुमार वर्मा, भेदप्रकाश वर्मा, भरत नायक, डुमन वर्मा, दानेश्वर वर्मा, अमरीका वर्मा, राजू वर्मा, बलराम वर्मा, टिकेन्द्र वर्मा मौजूद थे।

mirchilaal
Author: mirchilaal


Leave a Comment

Read More

Poola Jada

Read More