पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनीतिक दक्षता के साथ प्राचीन परंपराओं के सम्मान और उनके निर्वहन के लिए भी जाने जाते हैं। इस क्रम में वे इस बार भी अपने 26 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करने जा रहे हैं। अवसर होगा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल शिक्षक दिवस पर अपने निर्वाचन क्षेत्र पाटन से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों का कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान करते हैं। इस क्रम में वे इस बार भी पाटन आडिटोरियम का विशेष कार्यक्रम कर सितंबर-दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले 32 शिक्षकों का सम्मान करेंगे।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लंबे समय से जुड़े पाटन विधानसभा के उनके राजनीतिक साथी बताते हैं कि उन्होंने मध्यप्रदेश शासनकाल में अपनी पहली विधायकी कार्यकाल में वर्ष 1997 में इस परंपरा की शुरूआत की। उनकी अगुवाई में 5 सितंबर 1997 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घुघवा क में पहला शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। तब से यह परंपरा लगातार चली आ रही है। इस बीच वे पाटन से 5 बार विधायक निर्वाचित हुए और प्रदेश के मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री का सबसे व्यस्ततम जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं, लेकिन इन सबके बीच खास बात यह रही कि उन्होंने यह परंपरा एक बार भी टूटने नहीं दिया और हर साल शिक्षक दिवस के दिन कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षकों का सम्मान करते रहे हैं।
इस बार ऐसा होगा गुरु सम्मान समारोह
इस बार पाटन जनपद पंचायत के सामने आडिटोरियम में यह सम्मान समारोह होगा। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं मौजूद रहेंगे। उनके साथ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की पूर्व कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर, कुर्मि समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा और रायपुर के शिक्षाविद सैयद फाजिल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। गुरू सम्मान समारोह में 32 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में राघव म्यूजिकल ग्रुप संतोष साहू कोटगांव कुरूद की भी प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा।
इन शिक्षकों का किया जाएगा सम्मान
रोमन सिंह साहू जामगांव एम, मुकुंद राम गायकवाड़ झीठ, वेद राम ठाकुर मोरिद, शंकर लाल साहू अमलेश्वर, अशोक कुमार यादव अमलेश्वर, संतोष कुमार गेंडरे, चित्रसेन चंद्राकर पुरैना, राधेश्याम ठाकुर रानीतराई, प्रज्ञा वर्मा उरला, परस राम ठाकुर उरला, बुद्धु राम जटवर फेकारी, प्रमिला चंद्राकर पाटन, वेणु चौबे कुम्हारी, पंकज साहू मोरिद, पवन कुमार कौशिक सिरसाकला, प्रहलाद सिंह सारधे प्रधान पाठक, अतुल कुमार कामड़े प्राचार्य, किरण ताम्रकार खोरपा, फुटुक राम बारले गोंडपेंड्री, हरिशंकर यादव करगा, लक्ष्मीनारायण साहू व्याख्याता, लक्ष्मण प्रसाद तिवारी व्याख्याता, नरेंद्र कुमार वर्मा गनियारी, रमाकांत श्रीवास्तव औंधी, संजय कुमार टिकरिहा गोंडपेंड्री, कुमार प्रसाद ठाकुर, पाहंदा झा, सरेश कुमार दिपुलकर जी केबीन चरौदा, कृष्ण कुमार आडिल पहंडोर, नारायण प्रसाद खुटियारे धौराभांठा, भगत राम बंछोर सिकोला, मुन्नी चंद्राकर जामगांव एम, प्रफुल्ल यमराज ढौर।

Author: mirchilaal
