
अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई दिव्य भारत युवा संघ (दिया) छ. ग. के प्रांतीय संयोजक डॉ पी. एल. साव द्वारा अपने सिंगापुर यात्रा के दौरान सिंगापुर के सनकँग शहर मे दिनांक 1 सितंबर 2024 को बालेश्वर सिंह केशरी जी के घर पर एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया | यज्ञ मे श्रीमती सुषमा केशरी , शाइनी, प्रितिका , आयुषी, एवं प्रखर साहू ने यज्ञ मे आहुति प्रदान किया | यज्ञ में डॉ साव ने गायत्री मंत्र की महिमा के बारे में बताया, उन्होंने बताया कि मंत्रो के दैनिक उच्चारण से जहाँ एक ओर घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बना रहता है वहीँ दूसरी ओर हमारे व्यक्तित्व का भी शोधन होता रहता है| यज्ञ से प्रभावित होकर सभी परिजनों ने नियमित स्वाध्याय एवं प्रतिदिन गायत्री मंत्र, महामृत्युजय मंत्र का 5 बार जाप का संकल्प लिया | यज्ञ का संचालन श्रीमति अनीता साव दिया वुमन विंग छ ग द्वारा किया गया | उन्होंने यज्ञ के महत्व, गुरुदेव द्वारा लिखित साहित्य व गायत्री परिवार द्वारा संचालित सभी आंदोलन के बारे में बताया | यज्ञ से अभिभूत होकर बालेश्वर सिंह केशरी जी अपने परिवार के साथ शांतिकुंज दर्शन आने का मन बनाया|



Author: mirchilaal
