July 9, 2025 8:26 am

बर्तन व्यवसायी लोकेश ताम्रकार की मौत,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Anil

दुर्ग । तमेरपारा निवासी लोकेश ताम्रकार 59वर्ष की रविवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक बर्तन व्यवसायी था। मिली जानकारी के मुताबिक लोकेश ताम्रकार रविवार की रात करीब 9.30 बजे सिकोला भाठा से होते हुए वापस घर लौट रहा था। तब दुर्घटना का शिकार हो गया,लेकिन मृतक लोकेश ताम्रकार के परिजन घटना को दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या बता रहे है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सिकोलाभाठा में नशे में धुत आसामाजिक तत्वों द्वारा जानबुझकर लोकेश ताम्रकार की वाहन को ठोकर मारी गई। जिससे गंभीर चोटें आने से लोकेश ताम्रकार की मौत हुई है। यह घटना हत्या की है न कि सामान्य दुर्घटना है।

परिजनों ने बताया है कि उक्त असामाजिक तत्वों द्वारा रविवार की रात उरला में भी जमकर उत्पात मचाया गया। कार को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। ये असामाजिक तत्वों की संख्या लगभग 5 थी। उत्पात मचा रहे असामाजिक तत्वों को क्षेत्र के लोगों ने दौड़ाया,तो वे फरार हो गए और आगे जाकर असामाजिक तत्वों में से एक असामाजिक तत्व ने लोकेश ताम्रकार की वाहन को जबरदस्त ठोकर मार दी,जिससे लोकेश ताम्रकार की मौत हो गई। परिजनों द्वारा इस पूरे घटनाक्रम की मोहननगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और न्याय की गुहार लगाई गई है। मालूम हो कि शहर में लगातार हत्या, लूट, चाकूबाजी व नकबजनी की घटनाएं बढ़ रही है। इन सारेे घटनाओं के पीछे नशा प्रमुख कारण के रुप में सामने आ रहा है। ऐसी स्थिति में नशेड़ियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस को विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है।


mirchilaal
Author: mirchilaal


Leave a Comment

Read More

Poola Jada

Read More