February 19, 2025 1:51 pm

पद्मनाभपुर स्टेडियम में 8 व 9 को गरबा उत्सव, छत्तीसगढ़ी फिल्मी हस्तियां होंगे शामिल


दुर्। भक्ति और शक्ति की प्रतीक मां दुर्गे के नवरात्र पर्व पर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में दुर्ग नवनिर्माण समिति द्वारा पद्मनामपुर मिनी स्टेडियम में 8 व 9 अक्टूबर को गरबा उत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार आस्था शर्मा, ज्योत्सना ताम्रकार, काजल श्रीवास व एंकर के रूप में निकिता चौहान विशेष रूप से शामिल होगी। जबलपुर बैण्ड पार्टी की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रहेगी। कार्यक्रम में दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों से हजारों की संख्या में महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में प्रमुख नेतागण, समाजसेवी व अधिकारीगण शामिल होंगे। निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गरबा का मुख्य उद्देश्य देवी दुर्गा की आराधना करना है। इस नृत्य के द्वारा देवी की गर्भित उर्जा और शक्ति को प्रकट किया जाता है। गरबा के गोलाकार रुप को ब्रम्हाण्ड के निरन्तर चक्र का प्रतीक माना गया है। माँ दुर्गे की कृपा और उनका आशीर्वाद पूरे शहरवासियों पर बना रहे। इसलिए यह आयोजन किया जा रहा है। गरबा नृत्य देवी दुर्गा की शक्ति और दिव्यता का सम्मान करता है। श्री बाकलीवाल ने बताया कि गरबा उत्सव में देवी दुर्गा की स्तुति में गाए जाने वाले भक्ति गीतों का समावेश किया गया है। यह नृत्य उन भक्तों की आस्था और भक्ति का प्रतिनिधित्व करता है जो देवी से जीवन में प्रकाश और उर्जा की कामना करते हैं। गरबा नृत्य के बिना नवरात्रि पर्व की संपूर्णता अधूरी है। गरबा नृत्य एकता और प्रेम का संदेश फैलाते हैं। गरबा उत्सव के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल व उनकी टीम तैयारी में जुटी हुई है। निगम महापौर धीरज बाकलीवाल धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व को निरन्तर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। हरितालिका पर्व पर तीज मिलन उत्सव का पिछले माह शानदार आयोजन इसका बड़ा उदाहरण है।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More