April 18, 2025 4:17 pm

गर्ल्स कॉलेज में देसी डे का आयोजन गरबा में खूब थिरकी छात्राएं

शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय दुर्ग में नवरात्रि पर्व के विशेष अवसर पर नृत्य विभाग द्वारा गरबा स्पर्धा का शानदार आयोजन किया गया। नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष गरबा स्पर्धा का आयोजन 2017 से निरंतर किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं की भागीदारी इसकी लोकप्रियता को प्रदर्शित करता है। विजेता समूहों को रनिंग ट्रॉफी के साथ पुरस्कार भी दिए जाते हैं।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी.सी. अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्कृति, परम्परा को सहेजना और युवा पीढ़ी को परिचित कराना ऐसे आयोजन उसे सार्थक बनाते हैं। उन्होंने छात्राओं की बड़ी संख्या में सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदर्शनात्मक कला के विकास से व्यक्तित्व के विकास का उद्देश्य पूर्ण होता है।

आज की स्पर्धा में नृत्यांजलि समूह ने सर्वप्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि श्री जी डाँस ग्रुप एवं नवनिधि डाँस ग्रुप समूह क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। श्री गणेशाय नमः समूह को सात्वंना पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा ठाकुर एवं गुनगुन राऊत ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकण एवं छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Read More