
दुर्ग। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व समिति के तत्वाधान में दुर्ग जिला के ग्राम कुथरेल में भव्य आतिशबाजी एवं पुतला दहन के साथ छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम राग अनुराग की प्रस्तुति 13 अक्टूबर रविवार को होगा। दुर्ग जिले में दशहरा को लेकर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध ग्राम कुथरेल में भव्य आतिशबाजी व रावण पुतला देखने दूर दूर से लोग यहां पहुंचते हैं।
समिति के अध्यक्ष त्रैमेश्वर चंद्राकर ने बताया कि विगत 42 वर्षों से ग्राम कुथरेल में दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है क्योंकि सभी जगह दशमी को दशहरा पर्व मनाते हैं जिसके कारण हमारे गांव में एक दिन बाद दशहरा पर्व मनाया जाता है जिसे देखने दुर्ग जिले के सभी गांव से बड़ी संख्या में लोग दशहरा पर्व में कुथरेल पहुंचते हैं जिसके लिए समिति तैयारी शुरू कर दी है ताकि आने वाले दर्शकों को किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो।
समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने बताया कि इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं अध्यक्षता केशव बंटी हरमुख उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन एवं विशेष अतिथि देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, माया बेलचंदन सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, राजश्री चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत कुथरेल रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के उपाध्यक्ष नारायण यादव सचिव लोमस चंद्राकर, देवनारायण सोनवानी कोषाध्यक्ष दुष्यंत देशमुख, खिलेन्द चंद्राकर, भारत यादव संरक्षकगण राजश्री चंद्राकर, लोमश चंद्राकर, रमेश साहू, नरेंद्र दास मानिकपुरी, तामेश्वर दास, नागेन्द्र चंद्राकर, दीनानाथ चंद्राकर, पद्माकर चंद्राकर, देवलाल देवांगन, धर्मेंद्र चंद्राकर, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप चंद्राकर, मनोज देशमुख, हेमलाल साहू, जितेन्द्र सेन, जितेन्द्र साहू, नीलकमल साहू ,राजेश चंद्राकर, खिलावन चंद्राकर भावेश चंद्राकर जुटे हुए हैं।


Author: mirchilaal
