May 20, 2025 11:04 pm

जिले में किसान अन्नदाताओं के साथ अन्याय बंद करवाने युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Durg. प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश के किसानों को 3100 रुपए कुंटल के दर पर धान खरीदी के साथ प्रति एकड़ 21 कुंटल धान खरीदी का वादा एवं धान खरीदी की राशि एक मुफ्त देने का वादा किया गया था परंतु छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इसके ठीक विपरीत किसानों के साथ अन्याय करते हुए ₹2300 प्रति कुंटल प्धान खरीदी किया जा रहा है । 21 कुंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का वादा करने वाली सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीद पा रही है। पड़ोस के मध्य प्रदेश सरकार से अवैध रूप से बहुत आयात में धान छत्तीसगढ़ लाकर धान केंद्रों में खपाया जा रहा है। अनाज व्यापारी, अनाज कोचिये बहुत आयात में धान खपाने में लगे हुए हैं। छोटे एवं आम किसानों का धान सैंपल के रूप में लिया जा रहा है और वहीं भाजपा संबंधित बड़े किसानों का धान सैंपल के लिए नहीं लिया जाता है।

अतः तत्काल रूप से 21 कुंटल धान प्रति एकड़ एवं 3100 रुपए प्रति कुंटल के दर से पंचायत स्तर पर भुगतान करवाने एवं बारदाने की कमी दूर करने एवं टोकन प्रणाली को सुधार करवाते हुए एवं तोल में गड़बड़ी की सुध करवाई जाए एवं अन्य राज्यों से आने वाले धान की खपत पर रोक लगाई जाए एवं अनाज कोच्चि और अनाज व्यापारियों के द्वारा किया जा रहा अवैध धंधा पर तत्काल कार्यवाही की जाए।
प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशअनुसार अव्यवस्थित तरीके से हो रही धान खरीदी पर सुधार करते हुए दिनांक 9.12.2024 तक धान खरीदी सुचारू रूप से अगर नहीं किया जाता है तो जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण प्रभारी नरेंद्र वर्मा एवं जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख के मार्गदर्शन में दुर्ग तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से यशवंत देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण,विक्रांत ताम्रकार, अनिल देशमुख,विकास साहू,हेमंत साहू,दीपांकर साहू,पंकज सिंह, राहुल कुमार,शैलेन्द्र राजा,सूरज पारदी,इशू सोनगढ़े, अमन कुमार,हर्ष साहू,ज्ञानेश्वर, राजू साहू,अभिषेक,देवेंद्र देशमुख, हृतिवेश हरमुख,सहित दर्जनों युवा कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Read More