April 18, 2025 3:10 pm

भाजपा ने की पुराने मंडल अध्यक्षों की छुट्टी, नए और युवाओं को दिया मौका… जानिए किसे कहां मिला मौका

दुर्ग जिला भाजपा से सभी पुराने मंडल अध्यक्षों की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह नए और युवा चेहरों को मौका दिया गया है। जिले में बनाए गए चार नए मंडलों में भी सक्रिय युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। बताया जा रहा है कि कुछ पुराने मंडल अध्यक्ष किसी भी तरह इस बार भी नियुक्ति के फिराक में लगे थे, लेकिन उन्हें सीधे तौर पर खारिज कर दिया गया।

शनिवार को जिला संगठन के नए मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई। पूर्व में मंडल स्तर पर बैठक आयोजित कर तीन नामों का पैनल तैयार किया गया था। इसे प्रदेश संगठन को भेज दिया गया था। प्रदेश संगठन ने इनमें से एक नाम तय कर वापस लिफाफा भेजा था। इन लिफाफों को खोलकर शनिवार को नामों की घोषणा की गई। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित संबंधित विधायक व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

जिले में इन्हें मिली मंडलों की जिम्मेदारी

0 गंजपारा मंडल – महेंद्र लोढ़ा
0 कसारीडीह-बोरसी मंडल – कौशल साहू
0 चंडी शीतला मंदिर मंडल – कमलेश फेकर
0 मध्य मंडल – बंटी चौहान
0 पटरीपार मंडल – मनमोहन शर्मा
0 उतई मंडल – शीतला ठाकुर
0 रिसाली मंडल – अनुपमा साहू
0 अंजोरा मंडल – हेमंत सिन्हा
0 मरोदा-पुरैना मंडल – राजू राकेश जंघेल
0 अंडा-निकुम – लिकेश्वर देशमुख
0 अमलेश्वर मंडल – कमलेश चंद्राकर
0 पाटन मंडल – रानी बंछोर
0 दरबार मोखली मंडल – ज्योति प्रकाश साहू
0 जामगांव आर मंडल – कमलेश साहू
0 जेवरा सिरसा मंडल – दिनेश साहू
0 अहिवारा मंडल – रामजी निर्मलकर
0 मुरमुंदा मंडल – कुमन साहू

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Read More