February 18, 2025 2:44 am

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय गुरुवार को रहेंगी दुर्ग में, कार्यकर्ताओं से करेंगी भेंट-मुलाकात… चुनावी हलचल बढऩे के आसार..!

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय गुरुवार को दुर्ग में रहेंगी। इस दौरान वे जिले के आम जनमानस और पार्टी कार्यकर्ताओं से जल परिसर, दुर्ग स्थित अपने कार्यालय में भेंट मुलाकात करेंगी। नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायतों के टिकट वितरण से ठीक पहले पूर्व सांसद के इस भेंट मुलाकात से भाजपा में चुनावी हलचल बढ़ जाने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इस दौरान जहां पूर्व सांसद के समर्थक जुटेेंगे, वहीं चुनावी में दावेदारी मजबूत करने की मंशा रखने वाले टिकटार्थियों की भीड़ भी जुट सकती है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय पिछले कुछ समय से भारतीय जनता के संगठनात्मक कार्यों और केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में अन्य प्रदेशों की जिम्मेदारी के चलते व्यस्त रहीं हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में कामकाज के चलते पिछले तीन से चार महीने से उनका अधिकतर समय जिले से बाहर अन्य प्रदेशों में बीत रहा था। ऐसे में समर्थकों से दूरी स्वाभाविक है। वहीं प्रदेश सहित जिले की राजनीति में भी उनकी सक्रियता को लेकर अटकलें भी लगाई जाने लगी थी। बताया जा रहा है कि इसे देखते हुए कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ आम लोगों से संपर्क की निरंतरता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते गुरुवार को भेंट मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है। पूर्व सांसद भेंट मुलाकात के लिए गुरुवार की सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जल परिसर कार्यालय में मौजूद रहेंगी।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More