February 18, 2025 1:07 am

दिल्लीवार कूर्मि समाज के केंद्रीय पदाधिकरियों के लिए 23 फरवरी को होगा मतदान

दुर्ग। दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ के केन्द्रीय पदाधिकारी चुनाव 2025 के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। 13 जनवरी 2025 से लेकर 26 फरवरी 2025 तक चुनाव के विविध चरण पूरे किए जाएंगे। केंद्रीय पदाधिकारी के लिए मतदान 23 फरवरी को किया जाएगा, जिसका परिणाम 25 फरवरी को आएगा। चुनाव से संबंधित सभी कार्य सुभाष नगर दुर्ग स्थित समाज के प्रधान कार्यालय से संपन्न होगा। केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष महेंद्र दिल्लीवार एवं उपाध्यक्ष अश्वनी सुकतेल ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। इन्होंने बताया कि इस बार के चुनाव में नियम और शर्तों में कुछ संशोधन किए गए हैं। विस्तृत जानकारी प्रधान कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने में 42 दिन लगेंगे। दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज के चुनाव के तहत चुनाव के पद अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, केन्द्रीय महिला अध्यक्ष, केन्द्रीय महिला सचिव, केन्द्रीय नवयुवक अध्यक्ष, केन्द्रीय नवयुवक सचिव का चयन किया जाएगा।

समाज के विभित्र पदों पर निर्वाचन के लिए नियम और शर्तें रखे गए हैं। इसके तहत शैक्षणिक योग्यता अध्यक्ष/महासचिव/ कोषाध्यक्ष हेतु स्त्रातक उत्तीर्ण हो, केन्द्रीय महिला अध्यक्ष केन्द्रीय महिला सचिव/ केन्द्रीय नवयुवक अध्यक्ष / केन्द्रीय नवयुवक सचिव हेतु हायर सेकंडरी उत्तीर्ण हो। आयु सीमा-01.01.2025 को आयु अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष हेतु 40 से 70 वर्ष अर्थात उसका जन्म 1.1.1955 से 1.1.1985 मध्य हुआ हो। केंद्रीय महिला अध्यक्ष केन्द्रीय महिला सचिव हेतु 25 से 70 वर्ष अर्थात उसका जन्म 1.1.1955 से 1.1.2000 के मध्य हुआ हो। केन्द्रीय नवयुवक अध्यक्ष/केन्द्रीय नवयुवक सचिव हेतु 25 से 40 वर्ष अर्थात उसका जन्म 1.1.1985 से 1.1.2000 के मध्य हुआ हो।

कोई भी पदाधिकारी एक ही पद पर लगातार 02 कार्यकाल से अधिक समय तक निर्वाचित या मनोनीत नहीं होगा। तीसरे कार्यकाल हेतु अन्य पद पर निर्वाचन में भाग ले सकता है। समाज की मुख्य धारा से पृथक न हो।किसी सक्षम न्यायालय द्वारा आजीवन का सजायाफ्ता अथवा जिसके विरूद्ध गंभीर आपराधिक विचारणीय प्रकरण के निराकरण तक व्यक्ति निर्वाचित या मनोनीत पदाधिकारी नहीं होगा। किसी प्रकार का कोई सामाजिक शुल्क बकाया न हो (भवन निर्माण हेतु घोषित दान की राशि जमा करना अनिवार्य है।

चुनाव समिति द्वारा अधिसूचना 13/01/2025 को जारी, पंच चुनाव हेतु सर्किलों को पत्र प्रेषण 15/01/2025 से 17/01/2025 तक, ग्राम पंचों का चुनाव 20/01/2025 से 27/01/2025 तक, चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण ( सर्किल चुनाव हेतु) 19/01/2025 को सर्किल एवं नगर इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव 02/02/2026 को मतदाता सूची (केन्द्रीय चुनाव हेतु) तैयार करना 03/02/2025 से 05/02/2025 तक प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन (चुनाव कार्यालय के पटल पर 05/02/2025 को सायं 6 बजे, दावा आपत्ति प्राप्त कर निराकरण तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 08/02/2025 सायं 6 बजे तक है।

नाम निर्देशन फॉर्म का विक्रय 07/02/2025 एवं 08/02/2025 प्रातः 11 से शाम 6 बजे तक, नाम निर्देशन फॉर्म जमा लेना 08/02/2025 एवं 09/02/2025 प्रातः 11 से शाम 6 बजे तक, नाम निर्देशन फॉर्म की जांच 10/02/2025, वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 10/02/2025 शाम 3 बजे, प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी एवं दावा आपत्ति प्राप्त कर निराकरण 11/02/2025 सायं 4 बजे तक, शेष प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 12/02/2025 प्रातः 11 बजे, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा अन्य चुनाव सामग्री प्रदान करना 12/02/2025 दोपहर 3 बजे से, चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण (केन्द्रीय चुनाव हेतु) 16/02/2025 दोपहर 2 बजे से, मतदान केन्द्रों में चुनाव 23/02/2025 प्रातः 10 से 03 बजे तक, केन्द्रीय कार्यालय में मतगणना एवं मतपत्र लेखा वितरण 25/02/2025 प्रात: 10 बजे से, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची कार्यकारिणी को सौंपना 26/02/2025 सायं 06 बजे, आय व्यय का आडिट 02/03/2025 आडिटर द्वारा दिये गये समय पर किया जाएगा। केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष महेंद्र दिल्लीवार व उपाध्यक्ष अश्वनी सुकतेल ने बताया कि चुनाव से संबंधित सारी कार्य योजना घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत या नगरीय निकाय चुनाव की तिथि घोषित होने पर सामाजिक चुनाव की तिथि में परिवर्तन का अधिकार चुनाव समिति के पास सुरक्षित है, तदनुसार चुनाव तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More