दुर्ग नगर निगम के महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के चयन के लिए राजनीतिक दलों के नेता मंथन में जुटे है और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा अब तक नहीं हो पाया है। इधर टिकट के उम्मीद में महापौर पद के लिए एक और पार्षद पद के लिए 60 लोगों ने आवेदन खरीद लिया। इनमें से तीन लोगों ने राजनीतिक दलों के पार्षद पद के प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी दाखिल कर लिया है।


महापौर पद के लिए मधु गजपाल ने नामांकन खरीदा है। बताया जा रहा है कि वे भाजपा से टिकट मांग रही है। साहू समाज की गतिविधियों में सक्रियता के कारण उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। उन्होंने टिकट मिलने की उम्मीद में नामांकन खरीद लिया है। वहीं पार्षद पद के लिए किल्ला मंदिर वार्ड 7 से आनंद कपूर ताम्रकार ने कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में आवेदन दाखिल किया है। इसी तरह वार्ड 2 के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में हरीश सिन्हा और वार्ड 50 से भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने की उम्मीद में लता यादव ने भी नामांकन दाखिल कर दिया
इन्होंने भी लिया है नामांकन
0 वार्ड 1 – मनीष साहू भाजपा
0 वार्ड 2 – हरीश कुमार कांग्रेस, बलदेव साहू आप, लिखन साहू आप
0 वार्ड 4 – प्रेमी ठाकुर कांग्रेस
0 वार्ड 6 – चोखेलाल सोनी
0 वार्ड 8 – अब्दुल गनी कांग्रेस, मो शाहिद आप, अब्दुल खालिक भाजपा
0 वार्ड 9 – विनोद साहू आप
0 वार्ड 10 – चंद्रशेखर चंद्राकर भाजपा
0 वार्ड 11 – सतीश कुमार
0 वार्ड 13 – संजय कोहले कांग्रेस
0 वार्ड 14 – रामकुमारी ठाकुर कांग्रेस
0 वार्ड 15 – शंकर ठाकुर आप
0 वार्ड 16 – डी प्रकाश आप
0 वार्ड 18 – रामजी यादव शिवसेना, देवनारायण चंद्राकर भाजपा
0 वार्ड 19 – हीराबाई कांग्रेस
0 वार्ड 21 – विद्यावती सिंह भाजपा
0 वार्ड 22 – अरुण जोशी
0 वार्ड 23 – शीला मानिकपुरी, भरत साहू
0 वार्ड 26 – चंद्रभान मेघनानी, आरएन वर्मा
0 वार्ड 28 – गीता यादव
0 वार्ड 30 – श्याम शर्मा, भोला महोबिया
0 वार्ड 31 – भारती सोनकर
0 वार्ड 32 – जितेन्द्र महोबिया
0 वार्ड 33 – कमल देवांगन, शशि साहू
0 वार्ड 35 – कुलेश्वर साहू, शत्रुहन साहू, छन्नुलाल यादव
0 वार्ड 37 – श्रद्धा सोनी कांग्रेस
0 वार्ड 39 – शकुन ढीमर कांग्रेस
0 वार्ड 41 – अफीफा तैयबा भाजपा
0 वार्ड 42 – संजय सिंह आप
0 वार्ड 43 – दीपक साहू कांग्रेस
0 वार्ड 44- प्रकाश जोशी कांग्रेस
0 वार्ड 45 – दीपक चावड़ा
0 वार्ड 46 – लीलाधर पाल भाजपा
0 वार्ड 47 – मुकेश नायक आप
0 वार्ड 48 – दिवाकर सिंह ठाकुर आप
0 वार्ड 50 – अनुपा साहू कांग्रेस
0 वार्ड 52 – गुलशन साहू
0 वार्ड 53 – विनायक नातू भाजपा, रुचि सक्सेना कांग्रेस
0 वार्ड 56 – ललिता ढीमर कांग्रेस, भगवती ठाकुर आप, संतोष सोनी आप, कुमारी बाई भाजपा
0 वार्ड 57 – रजत पाण्डेय आप
0 वार्ड 58 – हितेश्वरी साहू, रेशमा सोनकर

Author: mirchilaal
