June 22, 2025 2:01 pm

जिले में गौ हत्या रोकने शिवसेना ने सौंपे ज्ञापन कार्रवाई नहीं तो जन आंदोलन की दी चेतावनी


दुर्ग। जिले में बड़ रहे गौ हत्या के विरोध में शिव सेना ने आज ज्ञापन सौंपा है, और मांग किया है कि गौ हत्या कर मांस बेचने वालो के ऊपर कड़ी कार्यवाही किया जाये। होटलों में बिक रहे मांस का नियमित खाद्य विभाग द्वारा सैम्पल लिया जाये। कड़ी करवाई नही होने पर शिवसेना जन आंदोलन करने बाध्य होगी।

शिवसेना प्रदेश सहसचिव ने बताया कि कल दिनांक 23.01.2025 ग्राम कुरूद भाठापारा वार्ड क्रमांक (21, 22) गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिला जिससे ग्रामीणों में रोष है। कुछ दिनों पहले फरीद नगर में भी गाय का मांस विक्रय करने के लिए रखा गया था। जिसे हिन्दू संगठन के द्वारा पकड़ा गया है इस तरह आये दिन गौ मांस हेतु गाय की हत्या की जा रही है। जिससे हमारी हिन्दू संगठन शिव सेना यूबीटी भिलाई नगर (दुर्ग) आपत्ति दर्ज करती है। और शासन प्रशासन से निम्नलिखित मांग करती है
(1) दुर्ग भिलाई सभी होटलो में मांस बिक्री का रोकने हेतु खाद्य अधिकारी को आदेश दे मांस का सैम्पल एकत्रित करें।
(2) गौ माता की हत्या कर मांस बिक्री करने वालो उपर कड़ी करवाई करें। एफआईआर दर्ज हो और हत्या का मामला दर्ज हो।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Poola Jada

Read More