
दुर्ग। नगर निगम चुनाव के नामांकन प्रक्रिया अब 02 दिन शेष रह गया। इसके बावजूद अभी तक महापौर के लिए एक भी नामांकन जमा नहीं हुआ। पार्षद के लिए आज 51 प्रत्याशियों ने जमा किया आवेदन वही 61 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। भाजपा और कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा नहीं किए जाने के चलते अभी तक किसी भी प्रकार का चुनावी माहौल नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों की माने तो 26 जनवरी को प्रत्याशियों की घोषणा देर रात तक हो सकती है जिसके बाद प्रत्याशियों को सिर्फ दो दिन ही नामांकन भरने के लिए समय मिलेगा।


आज पार्षद पद के लिए नामांकन भरने वालों में कांग्रेस से रुबीना हमीद खोखर वार्ड 41, प्रकाश गीते वार्ड 42, प्रकाश जोशी वार्ड 44, अंशुल पांडेय वार्ड 53, कन्या ढीमर वार्ड 34, महेश्वरी ठाकुर वार्ड 48, दानेश्वरी देशमुख वार्ड 40,भाजपा से नरेंद्र बंजारे वार्ड 3, विद्यावती सिंह वार्ड 21, कुसुम सिंह वार्ड 60, जग्गी शर्मा वार्ड 45, शेखर चंद्राकर वार्ड 10, देवनारायण चंद्राकर वार्ड 18, सुरुचि उमरे वार्ड 17, ज्ञानेश्वर ताम्रकार वार्ड 9, साजन जोसेफ वार्ड 51, रितेश सोनी वार्ड 1, आम आदमी पार्टी से संजय सिंह वार्ड 42, निर्दलीय गुड्डू साहू वार्ड 42, खालिक रिजवी (शेरू) वार्ड 8, रामरतन जलतारे वार्ड 38, भारती नरेंद्र सोनकर वार्ड 31 के अलावा अन्य प्रत्याशियों द्वारा पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया, वही संजय अग्रवाल भाजपा वार्ड 45, वसीम कुरेशी भाजपा वार्ड 8, आयुष शर्मा कांग्रेस वार्ड 45 के अलावा पार्षद पद के अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।

Author: mirchilaal
