February 19, 2025 9:57 am

भाजपा में टिकट वितरण से नाराजगी… अब चार बार के मंडल अध्यक्ष और प्रथम नपं अध्यक्ष के पति ने दिया इस्तीफा, चयन समिति पर लगाए गंभीर आरोप

नगरीय निकायों के टिकट वितरण के बाद अब भाजपा में वंचितों की नाराजगी फूटने लगी है। इसमें अब सीनियर भाजपा लीडर और दुर्ग ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज शर्मा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दे कि शर्मा दुर्ग ग्रामीण मंडल के चार बार अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी सुनीता शर्मा भी राजनीति में सक्रिय रही हैं और वे उतई की प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। शर्मा ने टिकट प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को लिखे पत्र में शर्मा ने बताया है कि वे और उनका परिवार भाजपा के स्थापना वर्ष (1980) से पार्टी से कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हैं। वे चार बार मंडल अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। जिला कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने बताया है कि वर्तमान में नगरीय निकाय चुनाव के तहत नगर पंचायत उतई का अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। जिसमें उनकी पत्नी सुनीता शर्मा के द्वारा आवेदन दिया गया था। उनका आरोप है कि उक्त आवेदन को मंडल चुनाव समिति के पैनल में कुटरचित दस्तावेज तैयार कर चुनाव पर्यवेक्षक के द्वारा जिला भाजपा समिति को भेजा ही नहीं भेजा गया, जबकि मंडल चुनाव समिति में प्रस्तुत सभी आवेदनों को जिला समिति के लिए अनुशंसा की गई थी।

आरोप-द्वेषवश किया चुनाव से वंचित

शर्मा ने जिला अध्यक्ष को लिखे पत्र में बताया है कि विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि वर्तमान विधायक दुर्ग-ग्रामीण व चुनाव पर्यवेक्षक मनोज सोनी के द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार कर जिला समिति को मंडल चुनाव समिति के पैनल में उक्त आवेदनों को नहीं भेजा गया है। राजनीतिक द्वेष की वजह से उनकी पत्नी को चुनाव लडने व भाजपा प्रत्याशी के रूप में चयनित होने से वंचित किया गया है।

सरपंच और नपं अध्यक्ष की जिम्मेदारी

शर्मा ने बताया है कि उनकी पत्नी सुनीता शर्मा ग्राम पंचायत उतई की सरपंच थीं। उन्हीं के कार्यकाल में शासन द्वारा उतई को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया। तब उनकी पत्नी सुनीता शर्मा को मनोनित प्रथम नगर पंचायत का अध्यक्ष बनने का अवसर प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा है कि वे ताजा घटना से आहत व उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इसलिए उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाना चाहिए।

वरिष्ठ नेताओं को भी भेजा इस्तीफा

शर्मा ने जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के साथ इस्तीफे की प्रति पार्टी के आला नेताओं को भी भेजा है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यभ किरणदेव सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जाम्वल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संगठन प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल को भी इस्तीफे की प्रति भेजा है।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More