April 18, 2025 3:53 pm

आई. डी. बी. आई. बैंक के सीड प्रोग्राम के तहत शासकीय स्कूल थनौद को मिली 1 लाख रु की प्रोत्साहन राशि

दुर्ग – थनौद  आई. डी. बी. आई. बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों के द्वारा “सी.एस.आर. एक्टिविटी” के सीड प्रोग्राम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थनौद दुर्ग (छ.ग.) को लगभग एक लाख रुपये राशि की शाला उपयोग हेतु सामाग्री जैसे कूलर, आलमारी, फ्रीज एवं प्रिंटर बैंक द्वारा प्रदान किया गया | इस अवसर पर आई. डी. बी. आई. बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय भिलाई के अधिकारी भूपेश चावडा, राजीव जैन तथा आई. डी. बी. आई. बैंक शाखा अंजोर दुर्ग के अधिकारी ऋषिकेश महतो, अनूप मेश्राम, बी. ईशा, सायंतन दस एवं भूपेन्द्र देशमुख उपस्थित थे | बैंक अधिकारियों के द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए संस्था के प्राचार्य अनिल कुमार गजपाल एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला थनौद दुर्ग के प्रधान पाठक मनेन्द्र कुमार राय द्वारा आई. डी. बी. आई. बैंक शाखा अंजोरा को सहयोग प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया गया | यह जानकारी स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार गजपाल ने दी.

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Read More