April 17, 2025 9:14 pm

नगर निगम चुनाव में भाजपा को बढ़त कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी हुए निर्विरोध

दुर्ग। नगर निगम चुनाव दुर्ग में भाजपा को बढ़त मिल गया है नाम वापसी का आज पहला दिन ही कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया इसके बाद वार्ड नंबर 21 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद बन गई है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह नामांकन से अपना नाम वापस ले लिया है वापस क्यों लिया गया है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद पूरा राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है पूरे नगर निगम में यह चर्चा का विषय हो गया है कि नेशनल पार्टी के प्रत्याशी ने नाम वापस क्यों लिया। वहीं भाजपा में खुशी का माहौल बन गया है कि उनका एक पार्षद निर्विरोध विजयी हो गया है।


वार्ड नंबर 21 में भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला था इस वार्ड से किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी को सीधा फायदा मिल गया और वह बिना चुनाव लड़े ही चुनाव जीत गई है।
वार्ड 21 में अरुण सिंह पार्षद थे इसके बाद आरक्षण मे महिला सीट होने के कारण उन्होंने अपनी मम्मी का नाम आगे किया और भाजपा ने उनकी मम्मी को टिकट दे दिया इसके बाद आज उनको बड़ी सफलता मिल भी गई है।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More