July 9, 2025 8:43 am

भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 2 फरवरी को दुर्ग के गंज मंडी में

Anil

डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित रहेंगे वरिष्ठ नेता गण


भारतीय जनता पार्टी की दुर्ग महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं दुर्ग के समस्त वार्डों के प्रत्याशियों के के समर्थन को लेकर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन दुर्ग के गंज मंडी प्रांगण में दिनांक 2 फरवरी दिन रविवार को शाम 5:00 बजे से डिप्टी सीएम विजय शर्मा के मुख्य अतिथ्य में संपन्न होगी आयोजित आमसभा में विशिष्ट अतिथि सुश्री सरोज पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ,विधायक गजेंद्र यादव, ललित चंद्राकर, डोमन लाल कौर्सेवाडा, ईश्वर साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक उपस्थित रहेंगे |
आयोजित आमसभा की जानकारी देते हुए दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन दुर्ग महापौर के प्रत्याशी एवं समस्त 60 वार्डों के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट अपील को लेकर किया जा रहा है विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी चल रहे माहौल को और प्रगाढ़ बनाएगा |


mirchilaal
Author: mirchilaal


Leave a Comment

Read More

Read More