May 20, 2025 6:04 am

नामांकन समाप्ति के एक दिन पहले कांग्रेस ने जारी किया जनपद सदस्यों की अधिकृत सूची

दुर्ग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जहां भाजपा ने दो दिन पहले ही जनपद, जिला, नगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी, वहीं कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम दूसरे दिन आज जनपद सदस्यों की सूची जारी की है। सूची जारी करने में देरी को लेकर जनपद सदस्य के प्रत्याशियों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि इसके बावजूद जनपद सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल करना पहले ही शुरू कर दिया है।इसके बाद नामांकन की अंतिम तारीख 3 फरवरी को अधिकृत रूप से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जनपद सदस्यों की सूची जारी करने की जानकारी दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर ने दी।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Poola Jada

Read More