
नगरीय निकायों के चुनाव में इस बार भाजपा कांग्रेस दोनों में बगावत की बयार की स्थिति रही। दोनों ही दल के दिग्गज नेताओं ने इन बागियों को मनाने का भरपूर प्रयत्न किया। इस उपक्रम में कुछ नेताओं को वे मनाने में कामयाब भी रहे, लेकिन अभी भी कई दिग्गज चुनाव मैदान अडिग हैं, जो भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ सकते हैं। अब इन नेताओं को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो ये बागी नेता कई पार्टी प्रत्याशियों के हार का कारण बन सकते है।

भाजपा प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ सकतें है ये बागी
वार्ड 5 – संतोषी पटेल पूर्व पार्षद
वार्ड 9 – गणेश लाल अहिर कार्यकता
वार्ड 12 – अजीत वैद्य, पूर्व पार्षद
वार्ड 16 – खिलावन मटियारा पूर्व पार्षद
वार्ड 29 – बबीता गुड्डू यादव पूर्व पार्षद
वार्ड 30 – विकास ताम्रकार कार्यकर्ता
वार्ड 31 – नीता जैन पूर्व पार्षद
वार्ड 55 – मोतीलाल साहू पूर्व पार्षद
वार्ड 57 – पीलिया साहू पूर्व छाया पार्षद
ये बागी कांग्रेस के प्रत्याशियों को कर सकते हैं प्रभावित
वार्ड 2 – लिखन साहू पूर्व पार्षद
वार्ड 6 – मनीष यादव पूर्व पार्षद
वार्ड 20 – रीना देवांगन कांग्रेस नेता का परिवार
वार्ड 30 – खिलेश्वरी देवांगन ब्लाक अध्यक्ष
वार्ड 33 – विजय लक्ष्मी मिश्रा कांग्रेस नेता
वार्ड 34 – प्रीति साहू मीडिया प्रभारी
वार्ड 37 – ध्रुव कुमार सोनी कांग्रेस नेता
वार्ड 42 – प्रकाश गीते पूर्व पार्षद
वार्ड 44 – बसंत खिलाड़ी पूर्व एल्डरमैन
वार्ड 56 – ललित ढीमर पूर्व छाया पार्षद
वार्ड 60 – कुसुम सेन कांग्रेस नेता

Author: mirchilaal
