
भाजपा की महापौर अलका बाघमार और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वृंदा नगर बोरसी व रावण भाटा उरला में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अविरल गंगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा बहया जा रहा है। लगातार विकास के कई सौगातें दुर्ग को भी प्राप्त हुई है और विकास कार्य दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव के सार्थक प्रयास के कारण हो पाया है। पूर्व के शहर विधायक और कांग्रेस की शहर सरकार ने दुर्ग के विकास को रोक के रखा था। भूमिपूजन और विकास कार्य के नाम पर घोषणा के अलावा उन्हें कुछ नहीं आया। भूमिपूजन तो कर लेते थे पर वह मूर्त रूप नहीं ले पाती थी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा 3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की जा रही है और धान का पैसा एक साथ दिया जा रहा है। पूर्व के प्रदेश कांग्रेस सरकार धान की खरीदी 2800 प्रति क्विंटल में खरीदी तो थी पर उसका भुगतान चार किस्तों में करती थी। आदमी आस लगाए लगाए रह जाता था पर पैसे देने के लिए कितने आनाकानी करते थे। अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और ट्रिपल इंजन लगाने का समय आ चुका है और जिस हिसाब से दुर्ग शहर में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल दिख रहा है। शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि आप सभी ने देखा है की विकास की गाथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लौटते ही फिर से शुरू हो गई है। दुर्ग में जो विकास की गंगा रुक गई थी फिर से बहना चालू हो गई है आप सभी ने जो भारतीय जनता पार्टी का ऐतिहासिक जीत दिलाई थी जिसकी परिणीति आज दुर्ग शहर फिर से विकास के पथ पर अग्रसर है।

Author: mirchilaal
