June 19, 2025 6:32 pm

चहके चिड़िया एवं जलकुंड अभियान के 11वें वर्ष का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ टाइगर्स द्वारा संचालित “चहके चिड़िया एवं जलकुंड अभियान” के 11वें वर्ष में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रकृति और जीवों के संरक्षण के इस पुनीत पहल का शुभारंभ किया।

“एक सकोरा दाना-पानी, प्यासी न रहे चिड़िया रानी” की थीम पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य गर्मी के दौरान पक्षियों को जल और आहार उपलब्ध कराना है, जिससे जैव विविधता बनी रहे और पर्यावरण संतुलन में सहयोग मिले।

चहके चिड़िया अभियान एवं गौमाता जलकुंड अभियान के माध्यम से भीषण गर्मी में चिड़ियों और गौमाता के लिए पीने की पानी और चारे की व्यवस्था पूरी गर्मी में इस अभियान के माध्यम सी की जा रही है। अभियान जिले में ही नही अपितु प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हर वर्ष किया जा रहा हैं पूरी ग्रीष्म ऋतु में हजारों स्थानों पर सकोरे एवम जलकुंड की व्यवस्था अभियान द्वारा की जा रही है। अभियान के संबंध में राहुल कुमावत ने बताया कि आगामी समय मे हस्तनिर्मित घोसलें बना कर इस अभियान को गति दी जाएगी ताकि जीवों के संवर्धन एवम संरक्षण में यह अभियान सफल हो सकें।
इस अवसर पर दुर्ग शहरी विधायक माननीय गजेंद्र यादव ,दुर्ग ग्रामीण विधायक माननीय ललित चंद्राकर , दुर्ग की महापौर माननीय श्रीमती अल्का बाघमार, प्रदेश महामंत्री भाजयुमो उपकार चंद्राकर,युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी आकाश ठाकुर हेमंत गोयल, संजू कुशवाहा, सौरभ राणा,रोहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Read More