March 25, 2025 9:35 pm

जिला पंचायत दुर्ग में भाजपा का कब्जा सरस्वती बंजारे बनी अध्यक्ष उपाध्यक्ष पवन शर्मा

दुर्ग। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए आज चुनाव हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। जिसके चलते भाजपा से सरस्वती बंजारे का नाम पहले ही तय था। नामांकन के दौरान कांग्रेस की ओर से एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा भाजपा से अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सरस्वती बंजारे पति सत्य प्रकाश बंजारे का एक मात्र नामांकन प्राप्त हुआ। जिससे उक्त जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष पद पर श्रीमती सरस्वती बंजारे को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।


सरस्वती बंजारे क्षेत्र क्रमांक 4 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई है। सरस्वती बंजारे ने रिकॉर्ड बहुमत से जीत हासिल की है। उन्हें टोटल 35153 मतदान में से 22470 वोट मिले जो कि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 15700 वोटो का बड़ा अंतर है।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दो नाम देवेंद्र चंद्रवंशी और पवन शर्मा ने नामांकन भरा है। देवेंद्र चंद्रवंशी को चार और पवन शर्मा को साथ मत मिले जिससे पवन शर्मा उपाध्यक्ष पद के लिए विजई हो गए हैं। चुनाव के बाद जिला पंचायत दुर्ग में भाजपा का कब्जा सुनिश्चित हो गया है जिसके तहत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दोनों प्रत्याशी भाजपा के हैं।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचित होने के बाद दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जिला पंचायत पहुंचकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बुके भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है जिसके चलते पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा सरकार आई है।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

  • Poola Jada

Read More