
दुर्ग। नगर निगम के सभापति का चुनाव आज निगम सभागार में आयोजित किया गया है। जिसमें भाजपा की ओर से सभापति प्रत्याशी श्याम शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी भास्कर कुंडले ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
दोपहर 02 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुआ। जिसके लिए भाजपा के पार्षदों को बस में लेकर आया गया साथ में विधायक गजेंद्र यादव महापौर अलका बाघमार के साथ भाजपा मंडल और भाजपा कार्यकर्ता निगम पहुंचे।


आपको बता दें कि निगम चुनाव में 40 भाजपा 12 कांग्रेस एवं 08 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते हैं। भारी बहुमत से जीती भाजपा अपना सभापति भी बहुमत से जीत की ओर है।
मतगणना पश्चात श्याम शर्मा को 49 और भास्कर कुंडले को 12 मत प्राप्त हुए हैं जिससे यह साबित हो गया है कि आठ निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है। श्याम शर्मा वार्ड क्रमांक 30 से पार्षद जीत कर आए हैं।


Author: mirchilaal
