April 18, 2025 3:50 pm

महापौर अलका ने की अपनी कैबिनेट की घोषणा सिर्फ तीन महिलाओं को मिली जगह, पहली बार जीते पार्षद बने एमआईसी सदस्य

दुर्ग ।नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अपनी कैबिनेट की घोषणा कर दी है जिसमें 12 नामो पर मुहर लगी है। लेकिन चर्चा का विषय यह है कि महिला महापौर होने के बावजूद भी 12 सदस्यों में सिर्फ तीन महिला पार्षदों को कैबिनेट में जगह मिली है और उसमें भी दो नए चेहरे हैं जो पहली बार पार्षद जीते हैं और उनको सीधे एमआईसी में सदस्य बनाया गया है। कई एमआईसी सदस्य तीन से चार बार के पार्षद रह चुके हैं। जिसमें देवनारायण चंद्राकर, काशीराम कोसरे, चंद्रशेखर चंद्राकर चार बार के पार्षद रह चुके हैं। ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नरेंद्र बंजारे, लीलाधर पाल तीन बार के पार्षद रह चुके हैं। लीना देवांगन, मनीष साहू, शशि साहू, शिव नायक दो बार के पार्षद रह चुके हैं। वही नीलेश अग्रवाल और हर्षिका संभव जैन पहली बार पार्षद बने हैं।

1) वित्त लेखा अंकेक्षण समिति सदस्य नरेंद्र बंजारे

2) सामान्य प्रशासन व विधायी कार्य समिति सदस्य मनीष साहू

3) नगरी नियोजन व लोक कर्म समिति सदस्य देवनारायण चन्द्राकर

4) जलकार्य समिति सदस्य श्रीमती लीना देवांगन

5) राजस्व समिति सदस्य, चंद्रशेखर चन्द्राकर

6) अग्निशमन व विद्युत संधारण व यांत्रिकी समिति सदस्य ,ज्ञानेश्वर ताम्रकर

7) गरीबी उन्मूलन ,समाज कल्याण समिति सदस्य,शिव नायक

8) स्वास्थ्य व चिकित्सा समिति सदस्य नीलेश अग्रवाल

9) शिक्षा खेल-खुद एवं युवा कल्याण समिति सदस्य लीलाधर पाल

10) पर्यावरण व उद्यानिकी समिति सदस्य काशीराम कोसरे

11) सांस्कृतिक,मनोरंजन व विरा.संरक्षण समिति सदस्य श्रीमती हर्षिका संभव जैन

12) महिला एवं बाल विकास समिति सदस्य श्रीमती शशि साहू को बनाया गया

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Read More