May 20, 2025 6:22 am

भाजपाइयों द्वारा कांग्रेस भवन में उपद्रव को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन एफआईआर की मांग को लेकर डटे रहे कांग्रेसी

दुर्ग। भाजपा के द्वारा आज पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में घुसकर उपद्रव करने की शिकायत कांग्रेस द्वारा आज कलेक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षक को किया गया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट में मौजूद थे स्थिति को देखकर हुए पुलिस अधीक्षक ने भी कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए थे।

जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि भाजपाइयों द्वारा राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में घुसकर उपद्रव प्रदर्शन कर कार्यालय को क्षति पहुंचाने का दुस्साहस किया गया है ।पुलिसकर्मी सिर्फ औपचारिकता करते रहे रोकने का असफल प्रयास किया जिससे इंगित होता है कि पुलिस प्रशासन भाजपा कार्यकर्ताओं पर मेहरबान है, इसका दुष्परिणाम है कि लगातार प्रदेश में, जिले में बढ़ते अपराध, कहीं भी बदमाशों का घुस जाना, अंजोरा थाना में ही पुलिस कर्मियों के साथ ही मारपीट वर्दी फाड़ने जैसी घटना सामने आई है।


इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर,गया पटेल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल,आर एन वर्मा , शोएब मोहम्मद खान, नासिर खोखर, विमल यादव, पप्पू श्रीवास्तव, आनंद कपूर ताम्रकार, अहमद चौहान, ईशान अली, प्रेमलता साहू, रत्ना नारमदेव, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, मोहित वाल्ड काशीराम राज निकिता मिलिंद, संजू धनकर, अल्ताफ अहमद, मोहम्मद रफीक, प्रहलाद वर्मा, सौरभ ताम्रकार और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Read More