May 20, 2025 5:39 am

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल सोनिया गांधी का पुतला दहन

दुर्ग। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजपा ने आज कांग्रेस के नेता सोनिया और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बेरीगेट को लांघकर कांग्रेस भवन में घुसकर जमकर प्रदर्शन किया।

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश युवा मोर्चा के निर्देशानुसार दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के द्वारा दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रीकरण होकर रैली के रूप में कांग्रेस भवन के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया इस दौरान पुलिस प्रशासन के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का झूमा झटकी भी हुई इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, पूर्व विधायक सांवला राम डहरे, सभापति श्याम शर्मा,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री विजेंद्र सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव अमित मिश्रा, मनोज शर्मा, सानिध्य चंद्राकर उपस्थित रहे.

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Read More