May 20, 2025 5:51 am

महमरा घाट शिवनाथ नदी में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव

दुर्ग। महमरा एनिकट के दाहिने तरफ शिवनाथ नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसे पुलिस द्वारा दुर्ग मरचुरी में रखा गया है। अंजोरा चौकी प्रभारी ने बताया कि शिवनाथ नदी के महमरा घाट में सुबह-सुबह एक व्यक्ति का शव मिला लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया जिस पर अंजोरा चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को मच्युरी में रखवाया गया जो शव मिला है उसका उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष है वह पीला रंग का कुर्ता पीला रंग का धोती पहन हुआ है। पहचान होने पर आप अंजोरा चौकी प्रभारी मोबाइल नंबर 94791 920 60 से संपर्क कर सकते हैं।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Read More