June 19, 2025 5:44 pm

मिशन क्लीन सिटी के कर्मचारी आंदोलन की राह पर कल से शहर की पूरी सफाई व्यवस्था बंद

दुर्ग. मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत 582 कर्मचारीयों को अप्रैल माह का वेतन अब तक नहीं मिला है जिसके लिए कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन निगम प्रबंधन अभी तक इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने आज रैली निकालकर नगर निगम का घेराव किया। लेकिन आज भी किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं मिला जिसके बाद कर्मचारियों ने कल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है।

सफाई कर्मचारियों ने आज पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा हैं जिसमें 28 मई से पूर्ण हड़ताल पर जाने की सूचना उन्होंने दी है। उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम दुर्ग में मिशन क्लीन सिटी से कार्यरत 582 महिला व पुरुष श्रमिकों को ठेकादारी व्यवस्था में धकेलने, मानदेय राशि की मनमानी कटौती, चिकित्सा व्यवस्था तथा अन्य वैधानिक समस्याओं के निराकरण करने के बजाय मिशन क्लीन सिटी कर्मचारियों का पिछले एक सप्ताह से आंदोलन कर्मियों का निगम प्रबंधन अब निष्ठा आईडी ब्लॉक करने में लगा है व कई कर्मचारियों का निष्ठा आईडी ब्लॉक कर दिया गया है।

इससे मिशन क्लीन सिटी के सफाई कर्मियों में निगम प्रबंधन के श्रमिक विरोधी कृत्य से गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है। संघ श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों के समर्थन एवं निगम प्रबंधन की तानाशाही रवैया के विरोध में कल 28 मई को सफाई कर्मियों एवं एमसीसी कर्मचारीयो के साथ पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे।

mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Read More