June 19, 2025 7:15 pm

शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग के ईको क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण

Durg. उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग के द्वारा ‘ईको क्लब‘ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख प्रकाश कुमार पाण्डेय एवं संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा पौधा रोपण किया गया। ‘ईको क्लब‘ प्रभारी सुश्री अंकिता साहू, व्याख्याता सिविल द्वारा पौधा रोपणे के विभिन्न तरीकों एवं उसके रख-रखाव की जानकारी दी गई।

इस वर्ष के पर्यावरण दिवस का विषय ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना‘ पर छात्रों के लिए रील बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें संस्था के छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभागिता दिखाई। रील में छात्रों ने प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव एवं उसकी रोकथाम के तरीकों को उजगार किया। 

कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती दीप्ती रणदीवे, व्याख्याता विद्युत के साथ ‘ईको क्लब‘ सहायक प्रभारी मनोज कुमार, व्याख्याता धातुकर्म एवं सदस्य श्रीमती नेहा देवांगन, व्याख्याता इलेक्ट्रानिक्स ने कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया।
mirchilaal
Author: mirchilaal

Anil

Leave a Comment

Read More

Poola Jada

Read More